एक साथ जली परिवार के 6 लोगों की चिताएं, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि, हर किसी की आंखें हुई नम

11/11/2022 6:40:18 PM

नवादाः बिहार के नवादा जिले में कर्ज से परेशान एक परिवार ने जहर खाकर अपनी जान दे दी थी। वहीं जान गंवाने वाले 6 लोगों का अंतिम संस्कार आज यानी शुक्रवार को किया गया। इस दौरान हर किसी की आंखे नम थी। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। सभी चिताओं को मृतक के बड़े बेटे मुखाग्नि दी।

मृतक के बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि 
अंतिम संस्कार के बाद मृतक के बड़े बेटे अमित कुमार ने कहा कि कर्ज देने वाले लगातार धमकी दे रहे थे। वह मुझे और मेरी बहन को उठाने की धमकी दे रहे थे। साथ ही कहा कि 12 लाख का कर्ज लिया हुआ था और सूदखोर कर्ज वापिस लेने के लिए परेशान कर रहे थे। वहीं इससे पहले जब एक साथ 6 अर्थियां उठी तो देखने वालों की आंखें नम हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार की मौत के बाद मृतक का बड़ा बेटा अमित नवादा पहुंचा था।

कर्ज से परेशान था परिवार
बता दें कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक ही परिवार के 6 लोगों ने जहर खा लिया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई थी और उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई। वहीं पुलिस की शुरूआती जांच में यह बात सामने आई कि मृतक केदारनाथ गुप्ता ने कई लोगों से कर्ज लिया हुआ था और सूदखोर के द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा था। इसलिए केदारनाथ गुप्ता ने ऐसा कदम उठाया।

एक व्यक्ति को लिया गया हिरासत में
वहीं परिवार के मुखिया केदार लाल गुप्ता ने मरने से 2 दिन पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। यह नोट 2 पन्नों में लिखा गया था, जिसमें कर्ज देने वाले 6 लोगों के नाम लिखे गए थे। इसमें एरिया के मनीष सिंह, विकास सिंह, विजय सिंह, जांचघर डॉक्टर पंकज सिन्हा, टुनटुन सिंह खटाल संचालक और गढ़पर के रंजीत सिंह शामिल थे। पुलिस इन लोगों को से पूछताछ कर रही है। इसके अतिरिक्त एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और 2 को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static