जंगल में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार के साथ एक कारीगर गिरफ्तार
2/22/2021 3:20:16 PM

मुंगेरः बिहार में मुंगेर जिले के रामपुर थाना पुलिस ने रविवार को 18 अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उछ्वेदन कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किया। इसके साथ ही एक शस्त्र-कारीगर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने ऋषिकुंड भेलवा पहाड़ी जंगल में 18 मिनी गन फैक्ट्री का उछ्वेदन कर एक शस्त्र-कारीगर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फैक्ट्री से 18 बेस मशीन, सात हैंड ड्रिलिंग मशीन, 13 निर्मित देसी पिस्तौल, 17 अर्द्ध-निर्मित देसी पिस्तौल, 26 मैगजीन, 17 अद्धनिर्मित बैरल, आठ कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किया।
पुलिस ने फैक्ट्री से रेती, स्प्रिंग, हेक्सा ब्लेड, हथौड़ी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। हथियार बनाने में शामिल कारू मंडल नाम के एक शख्स को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। कारू मंडल शामपुर थाना के पहाड़पुर का रहने वाला है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

क्वाड के प्लान ने बढ़ाई चीन की बौखलाहट, जिनपिंग ने 8 देशों की यात्रा पर भेजे विदेश मंत्री वांग

Good Morning: शुभ लाभ के लिए सुबह उठते ही देखें अपने शरीर का ये अंग

UP: फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, SOG के हत्थे चढ़े 8 शातिर, भारी मात्रा में असलहे बरामद

ताजिकिस्तान में NSA डोभाल बोले-''भारत हमेशा अफगानिस्तान के लोगों के साथ''