VIDEO: सहरसा में बनी नगर निगम की पहली सरकार, शहर को खूबसूरत बनाने का दोहराया संकल्प
Thursday, Jun 29, 2023-05:55 PM (IST)
सहरसा: सहरसा नगर निगम के इतिहास के लिए 27 जून का दिन कई मायने में ऐतिहासिक रहा। निगम बनने के बाद जब पहली सरकार बनी तो अधिकांश पुराने चेहरे बदल गए। मेयर-डिप्टी मेयर सहित सभी 46 पार्षदों ने नगर निगम के विकास की शपथ ली। इस दौरान सभी ने नगर के विकास में होने वाली परेशानियों को जल्द दूर करने की बात कही। मुख्य रूप से नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव, जाम से मुक्ति और नगर के सौंदर्यीकरण करने की बात कही।