महिला आरक्षण बिल पर बोली कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पॉल- महिला आरक्षण की लड़ाई कांग्रेस की लड़ाई है

Tuesday, Sep 26, 2023-12:32 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पॉल ने पटना में संवादाता सम्मेलन किया। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर कहा कि बिल तो पास हो गया हम लोगों को खुशी है। लेकिन इसमें केंद्र सरकार ने चालाकी किया है। इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया कि यह बिल लागू कब से होगा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण की लड़ाई कांग्रेस की लड़ाई है।

'महिलाओं का अधिकार चाहती है कांग्रेस'
सुजाता पॉल ने कहा कि महिलाओं का अधिकार कांग्रेस चाहती है। महिलाओं को पूरा अधिकार मिले हम लोग भी कांग्रेस बिल के लिए बहुत पहले से लड़ते रहे हैं। लेकिन अटल बिहारी वाजपेई और लालकृष्ण आडवाणी ने इसका विरोध किया था, राज्यसभा में पारित हुआ पर वह बिल लोकसभा में हम नहीं पास करवा सके। उन्होंने कहा कि 2016 में सोनिया गांधी ने भी मांग की थी कि महिलाओं के आरक्षण का बिल लोकसभा में पास करवा दीजिए, आपके पास प्रचंड बहुमत है। 2018 में राहुल गांधी ने भी पत्र लिखकर बेटियों को अधिकार देने का मांग की थी। लेकिन प्रचंड अहंकार के कारण उस वक्त नहीं किया गया।

'भाजपा सरकार ने छल किया'
कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि आप महिलाओं को अधिकार देना नहीं चाहते हैं। सिर्फ चुनाव में जाकर कहना चाहते हैं कि हम महिलाओं को अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि ओबीसी महिलाएं सभी ओर से मांग उठा रही है कि ओबीसी महिलाओं को अधिकार दिया जाए तो फिर यह मांग क्यों नहीं दिया जा रहा है?  भाजपा सरकार ने छल किया है। यह कठिन लड़ाई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static