CM नीतीश को भेंट की गई पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जगन्नाथ मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक ''बिहार बढ़कर रहेगा''

Saturday, Jun 24, 2023-06:21 PM (IST)

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जगन्नाथ मिश्र के 86वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके द्वारा लिखित पुस्तक 'बिहार बढ़कर रहेगा' भेंट की गई। 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में मुख्यमंत्री को स्व. जगन्नाथ मिश्र के द्वितीय पुत्र मनीष मिश्र ने मुलाकात कर पुस्तक भेंट की। 

PunjabKesari

यह पुस्तक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जगन्नाथ मिश्र द्वारा लिखित आखिरी पुस्तक है, जिसका विमोचन पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणव मुखर्जी द्वारा किया गया था। इस पुस्तक का प्रकाशन ललित नारायण मिश्र व्यापार प्रबंधन संस्थान द्वारा किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static