कुशवाहा के डील वाले बयान पर तेजस्वी का जवाब- सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने और BJP को भगाने पर हुई है डील

1/28/2023 5:35:33 PM

गया: इन दिनों बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया था कि राजद और जदयू में डील हुई है, जिसका डिप्टी सीएम एवं राजद नेता तेजस्वी यादव ने करारा जवाब दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे बीच सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने और भाजपा को भगाने पर डील हुई है। 

"नीतीश जी के चाहने पर ही हुई कुशवाहा की वापसी"
दरअसल, बोधगया स्थित कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का भव्य उद्घाटन करने पहुंचे तेजस्वी यादव ने उपेंद्र कुशवाहा को जवाब दिया। जदयू-राजद के बीच क्या डील हुई है? के सवाल पर उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने और भाजपा को भगाने को लेकर डील हुई है। उन्होंने कहा कि यह जदयू का अंदरूनी मामला है। सीएम नीतीश कुमार उपेंद्र कुशवाहा को कम सम्मान नहीं दिए हैं। नीतीश जी के ही चाहने पर ही उनकी वापसी हुई है। वह जब हमारे साथ थे तो हमने भी उन्हें बहुत सम्मान दिया था। वह खुद भी भाजपा को रोकने की विचारधारा के व्यक्ति हैं। उन्हें हम लोगों का साथ देना चाहिए।

"बोधगया के विकास के लिए हमलोग लगातार प्रयासरत"
वहीं बौद्ध महोत्सव के उद्घाटन के दौरान खुले मंच से तेजस्वी यादव ने कहा कि बोधगया ज्ञान और शांति की भूमि है। आज यहां बौद्ध महोत्सव की शुरुआत हुई है, जो 3 दिनों तक चलेगा। बोधगया के विकास के लिए हमलोग लगातार प्रयासरत हैं। बोधगया में जो सुविधाएं होनी चाहिए, उसके लिए हम लोग कार्य कर रहे हैं। हर हाल में बोधगया का विकास होगा। 

राजद और जेडीयू में हुई है डील: कुशवाहा
बता दें कि शुक्रवार को उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उनके खिलाफ हो रही चर्चा में नीतीश कुमार भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री जी ने ही मीडिया के मार्फत सबसे पहले चर्चा की शुरुआत की, जब मैं अस्पताल था। उपेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि राजद और जेडीयू में डील हुई है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static