पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर तेजस्वी ने जताया शोक, कहा- वो एक कर्मठ और समर्पित राजनेता थे

Thursday, Jul 14, 2022-05:40 PM (IST)

पटनाः बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का आज पटना के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने रमई राम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, "वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व मंत्री और 9 बार विधायक रहे आदरणीय रमई राम जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वो एक कर्मठ और समर्पित राजनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।"ॐ शांति ॐ

बता दें कि बिहार के पूर्व मंत्री एवं विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के वरिष्ठ नेता रमई राम का आज निधन हो गया। वह लगभग 79 वर्ष के थे। उन्होंने पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। रमई राम लालू और नीतीश दोनों सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे मुजफ्फरपुर के बोचहा से कई बार विधायक चुने गए थे। वहीं उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static