दोस्तों संग घूमने आए किशोर की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में पसरा मातम
Wednesday, Aug 19, 2026-02:19 PM (IST)
छपरा: बिहार में सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र स्थित पर्यटन स्थल के तालाब में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि परसा थाना क्षेत्र के पोझी परसा गांव निवासी आजाद सांई का पुत्र जुमन सांई अपने एक दोस्त के साथ अमनौर पर्यटन स्थल पर पहुंचकर पर्यटन स्थल एवं तालाब में चलने वाले नाव का टिकट कटा कर अंदर गया था। नाव पर सवार होकर जब वह तालाब के बीच में पहुंचा तो उसने नाव से तालाब में छलांग लगा दी। गहरे पानी में चले जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

