Milk Rate Hike: बिहार-झारखंड में सुधा दूध हुआ महंगा.. कल से लागू होंगे नए दाम, जानिए क्या होंगी नई दरें?

Wednesday, May 21, 2025-08:43 PM (IST)

पटना: बिहार और झारखंड के उपभोक्ताओं को अब दूध खरीदने के लिए थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन (COMFED) ने सुधा ब्रांड के दूध की दरें बढ़ाने का निर्णय लिया है, जो 22 मई 2025 से लागू होगा। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मूल्यवृद्धि मुख्य रूप से दूध उत्पादन की लागत, पशु आहार की महंगाई और डिस्ट्रीब्यूशन खर्च में बढ़ोतरी के चलते की गई है।

कितनी बढ़ी हैं कीमतें?

कॉम्फेड द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक, सुधा ब्रांड के कई दूध वेरिएंट्स में 2 से 3 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई है:

  • सुधा गोल्ड (फुल क्रीम दूध) अब ₹62 की जगह ₹65 प्रति लीटर में मिलेगा।
  • सुधा शक्ति दूध ₹55 से बढ़कर ₹57 प्रति लीटर हो गया है।
  • गाय का दूध ₹52 से बढ़कर ₹54 प्रति लीटर मिलेगा।

 झारखंड में भी लागू होंगी नई दरें

यह नई मूल्य व्यवस्था बिहार के साथ-साथ झारखंड में भी लागू की जाएगी। दोनों राज्यों के लिए अलग-अलग अधिसूचना जारी की गई है। हालांकि सुधा ब्रांड के अन्य डेयरी उत्पाद जैसे घी, दही, लस्सी और पेड़ा की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

महंगाई का असर आम उपभोक्ताओं पर

सुधा दूध दोनों राज्यों में लाखों उपभोक्ताओं के रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा है। दूध की कीमतों में यह इजाफा घरेलू बजट पर दबाव बना सकता है, खासकर उन परिवारों के लिए जहां दूध की खपत अधिक होती है, जैसे छोटे बच्चों वाले या बुजुर्ग सदस्यों वाले घर।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static