सोशल मीडिया पर Video वायरल, थाने में हड़कंप...वर्दी को दागदार करने वाले दरोगा पर गिरी गाज

Thursday, Feb 19, 2026-11:06 AM (IST)

Darbhanga News: बिहार में दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक साजिद हुसैन खान को पुलिस की छवि धूमिल करने एवं कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बुधवार को निलंबित कर दिया है। 

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे वीडियो में लहेरियासराय थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक साजिद हुसैन खान द्वारा ओ.डी में बैठकर चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के नाम पर एक व्यक्ति से रूपया लेने का दावा किया गया है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, लहेरियासराय थाना द्वारा एक प्रतिवेदन दिया गया, जिसमें उल्लेख किया गया है कि लहेरियासराय थाना में पदस्थापित साजिद हुसैन खान ओ.डी में चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए एक व्यक्ति से रूपया ले रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- पैसों के लालच में नाबालिग से जबरन कराया देह व्यापार, गर्भवती हुई तो.... अब कोर्ट ने महिला को सुनाई कड़ी सजा

उक्त कृत्य से पुलिस की छवि धूमिल होना प्रतीत हुआ है। इसके लिए साजिद हुसैन खान के विरूद्ध कार्रवाई करने के संबंध में प्रतिवेदन समर्पित किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समर्पित प्रतिवेदन के आलोक में साजिद हुसैन खान को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है, तथा निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, दरभंगा रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static