लालू-राबड़ी को जमानत पर वे हाथी चढ़ें या लड्डू बांटें, सजा होनी तय: सुशील मोदी
3/16/2023 8:37:28 AM

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ‘नौकरी के बदले जमीन' घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं उनकी पुत्री मीसा भारती को सिर्फ जमानत मिली है, इन्हें दोषमुक्त या बरी नहीं किया गया है कि राजद के लोग फूले नहीं समा रहे हैं और लड्डू बांट रहे हैं।
सुशील मोदी ने बयान जारी कर कहा कि यादव की बीमारी और दो आरोपियों के महिला होने पर नरम रुख अपनाते हुए 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दी गई है। उन्होंने कहा कि यह राहत कोई न्यायिक जीत नहीं, जिसका जश्न मना कर भ्रम फैलाया जा रहा है। भाजपा सांसद ने कहा कि यादव चारा घोटाला में गिरफ्तारी के बाद जब पहली बार जमानत पर छूटे थे, तब हाथी पर सवार होकर लौटे थे। क्या इससे न्याय प्रक्रिया पर कोई फर्क पड़ा। यादव चारा घोटाला के एक भी मामले में बरी क्यों नहीं हुए। उन्हें सजा काटनी ही पड़ी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने नौकरी के बदले जमीन मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को इतने पुख्ता सबूत उपलब्ध करवाए हैं कि दोषियों को देर-सबेर सजा होनी तय है।
मोदी ने कहा कि अभियोग पत्र दायर होने के साथ जब ट्रायल शुरू होगा, तब उन्हें अपने गुनाह से जुड़े कठिन सवालों का जवाब देना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि न्यायालय में यादव को बताना होगा कि रेलवे के चपरासी हृदयानंद चौधरी ने अपनी कीमती जमीन उनके परिवार को गिफ्ट क्यों की। नौकरी और गिफ्ट के बीच क्या कोई संबंध नहीं था। लालू परिवार से जो सवाल अदालत में पूछे जाएंगे, वहीं सवाल उनसे बिहार की जनता भी पूछेगी। लड्डू बांटने से सवाल खत्म नहीं हो जाएंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

तकनीकी खराबी आने के बाद Air India की फ्लाइट को रूस में उतारा: अमेरिका रख रहा करीबी नजर

Krishnapingala Sankashti Chaturthi: धन और समृद्धि में वृद्धि के लिए आज इस तरह करें बप्पा की पूजा

Budhwar Ke Upay: जीवन की सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, बुधवार के दिन करें ये 8 आसान उपाय

US सांसद ड्रियू ने कहा- मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से चल रहे भारत-अमेरिका संबंध