Sushil Modi ने कहा- BJP नहीं बल्कि Lalu के एजेंडा पर काम कर रहे Sudhakar Singh
2/28/2023 8:37:53 AM

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह भाजपा नहीं बल्कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के एजेंडे पर ही पूरी निष्ठा से काम करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दबाव बना रहे हैं।
सुशील मोदी ने बयान जारी कर कहा कि नीतीश-लालू डील का मुख्य एजेंडा इसी साल तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाना है जबकि नीतीश कुमार इससे मुकरते हुए राजकुमार की ताजपोशी को 2025 तक टालना चाहते हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि सुधाकर सिंह तीन महीने से मुख्यमंत्री की आलोचना कर रहे हैं, फिर भी राजद ने नोटिस जारी करने के अलावा उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। |
भाजपा सांसद ने कहा कि सुधाकर सिंह पर कार्रवाई करने में स्वयं तेजस्वी यादव सक्षम हैं, लेकिन इसे टालने के लिए कभी लालू प्रसाद के सिंगापुर में होने और कभी अब्दुल बारी सिद्दिकी की सेहत का बहाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंह राजद विधायकों की भावनाएं व्यक्त करते हुए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की तिथि घोषित करवाना चाहते हैं।
मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी को गद्दी सौंपने की घोषणा तो की लेकिन तारीख नहीं बताई। इसीलिए, सुधाकर सिंह के जरिए दबाव बनाया जा रहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल

उल्लू के गुणों से प्रसन्न होकर Maa Laxmi ने बनाया था उसे अपना वाहन! जानिए पौराणिक कथा

Chandauli में बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 2 की मौत, कई घायल…देखें VIDEO

शिमला शहर के इन क्षेत्रों में 9 जून को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति