मंत्रिमंडल से बर्खास्त होने पर बोले सहनी- मुझे जनता की सेवा का अवसर देने के लिए नीतीश जी का आभार
3/28/2022 5:52:38 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कैबिनेट मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक प्रमुख मुकेश सहनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। इसके बाद सहनी ने कहा कि मेरे सोलह महीने के मंत्री कार्यकाल में मैंने राज्य की तेरह करोड़ जनता की सेवा करने की कोशिश की, सभी जाति धर्म के लोगों के लिए काम किया।
मुकेश सहनी ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार के भविष्य के लिए पशुपालन एवं मत्स्य क्षेत्र में कुछ निर्णायक कार्य को गति प्रदान की। बिहार की समस्त जनता, एनडीए के सभी सहयोगी दल एवं माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को मुझे यह अवसर देने के लिए आभार। उन्होंने कहा कि मैं निषाद समाज को SC/ST आरक्षण, अतिपिछड़ा समाज के आरक्षण को 15% बढ़ाने एवं बिहार और बिहारियों के सम्मान और सम्पूर्ण विकास के लड़ाई के लिए समर्पित हूं।
बता दें कि भाजपा के एक ‘‘लिखित निवेदन'' के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मत्स्य और पशुपालन मंत्री सहनी को मंत्रिमंडल से निष्कासित करने की सिफारिश की। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा के प्रदेश प्रमुख ने सहनी से अपने तरीके को सुधारने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने एक अधिसूचना जारी की, जिसने ‘मछुआरा' समुदाय को बहुत नाराज कर दिया था। इस फैसले के जरिए वह अपनी राजनीतिक इमारत बनाना चाहते थे।''
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

धोखाधड़ी से बचने के लिए दिल्ली सरकार ने भूमि संबंधी आंकड़े को पोर्टल पर डालना शुरू किया

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 IPS के बाद अब 11 IAS अफसरों के हुए ताबड़तोड़ ट्रांसफर, इंद्रमणि त्रिपाठी बने LDA वीसी

दोपहर में सोने से देवी लक्ष्मी हो जाती हैं खफा! आखिर क्यों?

प्रदोष व्रत: इन राशियों वालों को मिलेगा शिव जी से प्यार अपरंपार