... तो इसलिए बिहार सरकार के मंत्री ने कही यूपी की तर्ज पर बुलडोजर चलाने की बात

Thursday, Mar 03, 2022-05:05 PM (IST)

पटनाः बिहार सरकार के भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामसूरत राय को योगी स्टाइल पसंद आया है। उन्होंने कहा कि अब माफियाओं की खैर नहीं है। वहीं बिहार में भी अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

भूमि सुधार विभाग के मंत्री ने यूपी की तर्ज पर बुलडोजर चलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बिहार में इस अभियान के तहत पूरे जिले से लेकर ब्लॉक तक अवैध निर्माण करने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। अवैध कब्जा कर भले ही 10 मंजिला इमारत बनाई गई हो, सरकार उस पर बलडोजर चला देगी।

दरअसल, रामसूरत राय ने विधानसभा में अपनी बात रखते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जानी चाहिए, जिस तरीके से यूपी सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती है और बुलडोजर से घर तोड़ देती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static