2024 के चुनाव के बाद कुर्सी से हटाए जाने के डर से नीतीश ने BJP का छोड़ा साथ: प्रशांत किशोर

1/17/2023 4:23:18 PM

 

गोपालगंजः चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव बाद कुर्सी से हटाए जाने के डर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ा है।

प्रशांत किशोर ने जन सुराज पदयात्रा के दौरान नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि कुमार मार्च 2022 में उनसे दिल्ली में मिले थे और उनसे उनकी लंबी बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार महागठबंधन में इसलिए शामिल हुए हैं कि उन्हें कहीं न कहीं डर और विश्वास दोनों था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत कर आएगी। चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि मुख्यमंत्री कुमार को यह डर सता रहा था कि भाजपा जीत कर आएगी है तो दिल्ली में शपथ के बाद सबसे पहले बिहार के मुख्यमंत्री को बदलेगी क्योंकि इसके बाद अगले वर्ष ही बिहार में होने वाला विधानसभा चुनाव भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व में नहीं लड़ती। इसी डर के कारण नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ चले गए।

किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से कोई प्रेम नहीं है और ये भी नहीं है कि राजद नीतीश कुमार को जानती नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां तक भाजपा का सवाल है तो नीतीश कुमार हर मायने में दिल्ली में भाजपा के साथ है। नीतीश कुमार का भाजपा में जाने का रास्ता खुला रहे इस कारण से कुमार ने हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति बना कर एक खिड़की खोल रखी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static