LJP के दावे पर बोली JDU- आप 143 सीटों पर लड़ें, हमारी BJP के साथ सभी 243 पर तैयारी

Friday, Sep 25, 2020-06:41 PM (IST)

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए के घटक दलों के बीच अभी भी खींचतान जारी है। जहां एक तरफ लोजपा (LJP) ने गुरुवार को एक बार फिर दावा किया कि वह 143 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, वहीं दूसरी तरफ जदयू  (JDU) ने चिराग को धमकी देते हुए कहा कि वह तो भाजपा (BJP) के साथ मिलकर सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। 

लोजपा छात्र युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी मिश्रा ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में लोजपा 143 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इसकी तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव सासंद चिराग पासवान का सीटों के संबंध मे जो भी निर्णय होगा, वह सभी कार्यकर्ताओं को मंजूर होगा। वैसे पार्टी ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान चलाने को कहा है।

वहीं मिश्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के मसले पर उनकी पार्टी ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के नारे पर है। यदि 143 सीट पर चुनाव लड़ना पड़ा तो पार्टी तैयार हैं और इसके परिणाम चाहे जो भी हो। उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने देश और प्रदेश में खाद्यान्न की कमी नहीं होने दी है और खासकर, लॉकडाउन के दौरान बिहार की जनता का पूरा ख्याल रखा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static