SP Singla Constructions ने किया था भागलपुर में पुल का निर्माण, कंपनी ने बिहार में बनाए सबसे अधिक 8 पुल

Monday, Jun 05, 2023-05:06 PM (IST)

भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले में निर्माणाधीन पुल बिना किसी आंधी के ही ढह गया। इसे बनाने वाली कंपनी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शंस देश की प्रमुख कंस्ट्रक्शन कंपनियों में एक है। इस कंपनी ने देश के कई राज्यों में पुल बनाए हैं। वहीं कंपनी ने सबसे ज्यादा 8 पुल बिहार में बनाए हैं।

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, वह देश के विभिन्न राज्यों में अब तक 25 पुलों का निर्माण कर चुकी है। कंपनी ने सबसे ज्यादा आठ पुल बिहार में बनाए हैं। इसमें बिहार में आरा और छपरा के बीच गंगा नदी पर बना पुल इसी कंपनी ने बनाया है। कंपनी का दावा है कि यह देश का मल्टी-स्पैन एक्स्ट्रा डोज्ड ब्रिज है। पटना में गंगा नदी पर छह लेन का पुल बनाने का काम भी इसी कंपनी को मिला है।

वहीं पेशेवर से सिविल इंजीनियर सिंगला ने करीब 12 साल तक पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में छोटी-मोटी कंस्ट्रक्शन कंपनियों में काम किया। एक प्रोजेक्ट खत्म होने के बाद उन्होंने दूसरे प्रोजेक्ट की साइट पर जाना पड़ता था। 1996 में कंपनी का पहला ठेका मात्र 10 लाख रुपए का था।

ईपीसी मोड में काम कर रही है निर्माण एजेंसी
बता दें कि आरजे एजेंसी के डिजाइन को आईआईटी से मंजूरी मिली है। निर्माण एजेंसी ईपीसी मोड में काम कर रही है। केंद्र सरकार ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए नया नियम लागू कर दिया है। जिसके तहत पांच करोड़ से ज्यादा लागत के सभी ब्रिज का अनुबंध संबंधित विभाग को ईपीसी (इंजीनियरिंग प्रिक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन) मोड के तहत करना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static