Silver Price Today 9 January 2026: रिकॉर्ड से फिसली चांदी, एक झटके में ₹12 हजार से ज्यादा की गिरावट
Friday, Jan 09, 2026-07:33 AM (IST)
Silver Price Today: चांदी का भाव आज का 9 January 2026 को सर्राफा बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिली। बीते कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद अब चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर बिहार के बाजारों में भी साफ नजर आ रहा है, जहां खरीदारों और निवेशकों की नजर आज के ताजा रेट पर टिकी हुई है।
IBJA Silver Rate में तेज गिरावट
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA Silver Price Today) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी की कीमत घटकर ₹2,35,826 प्रति किलो रह गई। यह पिछली बंद कीमत ₹2,48,000 प्रति किलो से ₹12,174 सस्ती हो गई है।
Silver Price Today | Chandi Ka Bhav Aaj Ka
गुडरिटर्न्स (GoodReturns Silver Rate) के मुताबिक आज भारत में चांदी का औसत भाव ₹2,51,900 प्रति किलो दर्ज किया गया। वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के बाजार में चांदी अपने ऑल-टाइम हाई से ₹12,500 टूटकर ₹2,43,500 प्रति किलो पर आ गई।
Bihar Silver Price Today: पटना समेत प्रमुख शहरों के रेट
बिहार के सर्राफा बाजारों में आज चांदी के दाम इस प्रकार रहे —
City Wise Silver Price (Bihar Today)
(10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किलो)
- शहर 10 ग्राम (₹) 100 ग्राम (₹) 1 किलो (₹)
- पटना 2,519 25,190 2,51,900
- गया 2,519 25,190 2,51,900
- भागलपुर 2,519 25,190 2,51,900
- मुजफ्फरपुर 2,519 25,190 2,51,900
- दरभंगा 2,519 25,190 2,51,900
- पूर्णिया 2,519 25,190 2,51,900
Bihar Silver Rate Today | Patna Chandi Price
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
वैश्विक बाजार में मुनाफावसूली के चलते Spot Silver Price गिरकर 75.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर की मजबूती और ऊंचे स्तर से मुनाफा वसूली का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ा है।
MCX Silver Futures Today
वायदा कारोबार में भी चांदी दबाव में रही। MCX Silver Futures में मार्च डिलीवरी वाला कॉन्ट्रैक्ट ₹7,365 यानी 2.94% टूटकर ₹2,43,240 प्रति किलो पर बंद हुआ। इसमें करीब 12,295 लॉट का कारोबार दर्ज किया गया। कॉमेक्स में भी मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2.84% गिरकर 75.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
खरीदारों के लिए क्या है संकेत?
बिहार के ज्वैलर्स का कहना है कि कीमतों में आई इस गिरावट से शादी-ब्याह और निवेश के लिहाज से चांदी की मांग बढ़ सकती है। हालांकि बाजार में अस्थिरता को देखते हुए सतर्कता जरूरी है।

