Silver Price Today: चांदी में जोरदार उछाल, एक दिन में हजारों रुपये महंगी! खरीदारी से पहले जान लें लेटेस्ट रेट

Tuesday, Mar 10, 2026-04:46 PM (IST)

Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय तनाव और वैश्विक बाजारों में अस्थिरता के बीच चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से घरेलू वायदा बाजार में भी चांदी की कीमतों में मजबूती आई है।

मंगलवार दोपहर तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव करीब 3.31 प्रतिशत उछलकर 2,76,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। यह पिछले कारोबारी सत्र के 2,68,285 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले लगभग 8,800 रुपये की बढ़त दर्शाता है। बताया जा रहा है कि इस साल 29 जनवरी 2026 को वायदा बाजार में चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई स्तर तक पहुंच चुकी है।

सर्राफा बाजार में भी तेजी

बाजार के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चांदी के रेट में फर्क देखने को मिल रहा है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी का भाव करीब 2,90,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, जो पिछले दिन के मुकाबले लगभग 10,000 रुपये ज्यादा है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह चांदी का रेट 2,60,056 रुपये प्रति किलो था, जो दोपहर तक बढ़कर 2,72,830 रुपये प्रति किलो हो गया।

बिहार के शहरों में चांदी का ताजा भाव

बिहार के प्रमुख सर्राफा बाजारों में भी चांदी की कीमतें इसी ट्रेंड के आसपास चल रही हैं। नीचे दिए गए रेट अनुमानित बाजार कीमतों पर आधारित हैं।

  • शहर    10 ग्राम चांदी    100 ग्राम चांदी    1 किलो चांदी
  • पटना    ₹2,900    ₹29,000    ₹2,90,000
  • मुजफ्फरपुर    ₹2,905    ₹29,050    ₹2,90,500
  • गया    ₹2,900    ₹29,000    ₹2,90,000
  • भागलपुर    ₹2,910    ₹29,100    ₹2,91,000

ज्वेलरी शॉप पर मेकिंग चार्ज और जीएसटी जुड़ने के बाद चांदी के गहनों की कीमत अलग हो सकती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में गिरावट

दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गई।

सोमवार को चांदी करीब 3,400 रुपये गिरकर 2,68,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। इससे पहले शुक्रवार को यह 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।

वायदा बाजार में पिछले दिन का हाल

सोमवार को भी वायदा कारोबार में चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली थी। MCX में अप्रैल डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.63 प्रतिशत बढ़कर 2,63,923 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। इस दौरान लगभग 2,265 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक बाजार की बात करें तो न्यूयॉर्क में चांदी करीब 83.53 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करती देखी गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News

static