बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP के कार्यालय में पसरा सन्नाटा, साफ दिखा सत्ता गंवाने का असर

8/9/2022 3:46:56 PM

पटनाः बिहार की राजनीति में जहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और कांग्रेस कार्यालयों में चहल-पहल बढ़ गई है वहीं सत्ता गंवाने का असर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में दिखाई पड़ने लगा है।

राजद, जदयू और कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को छोटे-बड़े नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इन पाटिर्यों के प्रदेश मुख्यालय में छोटे और बड़े नेता आकर आगे की रणनीति पर रोचक चर्चा करते नजर आ रहे हैं। किस तरह से राजनीतिक घटनाक्रम बदला उस पर भी इन दलों के नेता बहुत ही बेहतर ढंग से अपनी प्रस्तुति सुनाते नजर आ रहे हैं।

वहीं, दूसरी तरफ बिहार की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। भाजपा मुख्यालय में सुबह से यहां बड़े नेताओं को छोड़ दीजिए, छोटे कार्यकर्ता और रोज काम करने वाले कर्मियों की संख्या भी न के बराबर रही। ऐसा लगा रहा है कि जो राजनीतिक हालात हैं, उसके बाद यहां पार्टी का सारा उत्साह खत्म हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static