वर्दी का रौबः लॉकडाउन के नाम पर SHO की महिलाओं के साथ बदतमीजी, मोबाइल फेंका फिर जड़ा थप्पड़

5/14/2021 10:04:43 PM

 

भोजपुरः बिहार के भोजपुर जिले से खाकी की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जहां पर एसएचओ संतोष कुमार रजक ने लॉकडाउन के नाम पर महिलाओं के साथ बदतमीजी की। उन्हें गाली दी और विरोध करने पर उनका मोबाइल छीनकर फेंक दिया। इतना ही नहीं उसने महिला को थप्पड़ तक भी जड़ दिया।

दरअसल, भोजपुर के गड़हनी बाजार में शुक्रवार को एसएचओ एक घर के पास पहुंचे। साथ ही वहां मौजूद महिलाओं से दुकान के बारे में पूछताछ करने लगे। महिलाओं ने दुकान बंद होने की बात कही। इसी बीच दोनों के बीच बहस हो गई। वहीं एसएचओ संतोष कुमार महिलाओं को धमकी देने पर उतर आया। उन्हें कानून की परिभाषा बताने लगे। महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो डीजीपी से शिकायत करने की बात कही। इसके अतिरिक्त एफआईआर कर जेल भेज देने की धमकी भी दी।

बता दें कि थानेदार की ओर से की जा रही बदतमीजी का वहां मौजूद एक लड़की ने वीडियो बना लिया। थानेदार का वीडियो लोग सोशल मीडिया पर भी शेयर करने लगे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static