भूपेंद्र यादव के दावे पर छिड़ा सियासी घमासान, शिवानंद बोले- दम है तो RJD को तोड़ कर दिखाएं
1/12/2021 12:03:55 PM

पटनाः भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव द्वारा की गई राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में बड़ी टूट की भविष्यवाणी के बाद इन दोनों दलों के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है।
भाजपा नेता की टिप्पणी पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने सोमवार को कहा, ‘‘बिहार भाजपा प्रभारी ने भारी भरकम दावा किया है कि राजद में बहुत बड़ी टूट होने वाली है। अगर सचमुच उनके दावे में दम है तो हम पर कृपा क्यों, राजद को तोड़ कर दिखाएं।'' उन्होंने कहा, ‘‘बेहतर होगा कि भाजपा का नेतृत्व हमारी चिंता छोड़ कर अपने गठबंधन की चिंता करे। नीतीश जी का बयान ही कह रहा है कि गठबंधन में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। उन्हीं का कहना है कि इसके पहले गठबंधन में ऐसा कभी नहीं हुआ था। मंत्रिमंडल का गठन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।''
तिवारी ने हाल में संपन्न जदयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की चर्चा करते हुए दावा किया कि इस बैठक में जदयू के कई सदस्यों ने भाजपा पर पीठ में छुरा भोंकने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि ऐसे में अपने घर को ठीक करने के बजाय हमारे घर को तोड़ने के दावे करना भाजपा नेताओं को शोभा नहीं देता है।
बता दें कि बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने रविवार को कहा था कि मकर संक्रांति के बाद लालू यादव की पार्टी (राजद) को ‘‘बड़ी टूट'' का सामना करना पड़ेगा और उन्होंने राजद नेतृत्व को इस संकट को टालने की चुनौती दी थी। वहीं इसके बाद बिहार भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा ‘‘भूपेंद्र यादव जी की बात सत्य साबित होगी। राजद पार्टी का टूटना तय है। भविष्य में राजद का नामोनिशान मिट जायगा और पूरी पार्टी बिहार के राजनीतिक मानचित्र से गायब हो जाएगी।''
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

तकनीकी खराबी आने के बाद Air India की फ्लाइट को रूस में उतारा: अमेरिका रख रहा करीबी नजर

Krishnapingala Sankashti Chaturthi: धन और समृद्धि में वृद्धि के लिए आज इस तरह करें बप्पा की पूजा

Budhwar Ke Upay: जीवन की सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, बुधवार के दिन करें ये 8 आसान उपाय

US सांसद ड्रियू ने कहा- मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से चल रहे भारत-अमेरिका संबंध