पटना उच्च न्यायालय के 7 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, जजों की संख्या बढ़कर हुई 34

Sunday, Jun 05, 2022-11:53 AM (IST)

पटनाः बिहार में पटना उच्च न्यायालय के सात नवनियुक्त न्यायाधीशों को शनिवार को मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने पद की शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति शैलेंद्र सिंह, न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा, न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार, न्यायमूर्ति आलोक कुमार पांडे, न्यायमूर्ति सुनील दत्ता मिश्रा, न्यायमूर्ति चंद्र प्रकाश सिंह और न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा ने शपथ ली। नई नियुक्तियों के साथ पटना उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।

कुल स्वीकृत शक्ति 53 है। केंद्र ने बुधवार को इन सात न्यायिक अधिकारियों की पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति को अधिसूचित किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static