समस्तीपुर के वरीय डिप्टी कलेक्टर अभिराम कुमार पर गिरी गाज! PM के कार्यक्रम से गायब रहने पर बिहार सरकार ने किया सस्पेंड

Thursday, Jun 12, 2025-12:10 PM (IST)

Bihar News: राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर में 24 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के लिए प्रतिनियुक्त समस्तीपुर के वरीय उप समाहर्ता अभिराम कुमार को ड्यूटी से गायब रहने के मामले में राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।                      

पीएम के कार्यक्रम से थे गायब
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री का पिछले 24 अप्रैल को मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल में आयोजित कार्यक्रम के लिए समस्तीपुर में पदस्थापित वरीय उप समाहर्ता (सीनियर डिप्टी कलेक्टर) अभिराम कुमार को विधि-व्यवस्था संधारण के लिए मधुबनी जिला समाहरणालय में योगदान करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद वें अपने कर्तव्य से अनुपस्थित रहे।                          

सूत्रों ने बताया कि इस सम्बंध में जिलाधिकारी द्वारा इनके विरुद्ध सरकार को रिपोर्ट भेजी गई थी। प्रतिवेदित आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सीनियर डिप्टी कलेक्टर अभिराम कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static