कटिहार में पेड़ों को राखी बांध स्कूली बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Monday, Aug 19, 2024-12:56 PM (IST)

कटिहारः रक्षासूत्र का दायरा अब भाई बहन के रिश्ते से ऊपर उठकर प्रकृति और दूसरों जीवों से भी जुड़ने लगा है। कटिहार में एक किसान पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश देते हुए एक अनोखी मुहिम चला रहे है। वहीं कालिदास बनर्जी ने रक्षाबंधन के मौके पर स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पेड़ों को राखियां बांधी और गले लगाया।

कटिहार के किसान  कालिदास बनर्जी स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पेड़ों के संग रक्षाबंधन मना रहे हैं। इस बाबत पहले उन्होंने सैकड़ों छोटे-छोटे पौधों को अपने बगीचे से उखाड़ा और फिर उसे बच्चों के हाथों में दिया। बच्चों ने पेड़ों को रक्षासूत्र बांधा और फिर स्कूल के खाली जगहों पर पौधारोपण किया। वहीं किसान कालिदास बनर्जी का हरियाली से पुराना रिश्ता रहा है। इससे पहले भी वह आम के पेड़ों सहित अन्य खेती के क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत भी हो चुके हैं। किसान कालिदास बनर्जी बताते हैं कि यह एक संदेश हैं कि किस तरह बच्चों को पर्यावरण संरक्षित करने की मुहिम से जोड़ा जाए।

बता दें कि रक्षाबंधन का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता हैं लेकिन ग्लोबल वॉर्मिंग के इस दौर में कटिहार के किसान कालिदास बनर्जी की स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधों को रेशम की डोर से बााध इस रिश्ते को नया आयाम दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static