सारणः शौच करने के लिए घर से निकला था मिस्त्री, नदी की तैरता मिला शव

Friday, Jan 14, 2022-06:38 PM (IST)

छपराः बिहार में सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नदी में डूबने से एक मिस्त्री की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, इसुआपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव निवासी विक्रमा शर्मा अपने घर से सुबह में शौच करने के लिए नदी की तरफ गए हुए थे। बहुत देर तक जब वे लौट कर घर वापस नहीं आए तो उनके परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन में गांव के समीप से गुजर रहे गेहुंआ नदी में उनके शव को तैरता देख कर परिजनों ने मामले की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकाला। बाद में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static