International Yoga Day... सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के साथ किया योग

6/21/2024 11:04:07 AM

पटना: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में योग किया।

PunjabKesari

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने योग को फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ्य मन के लिए बहुत ज़रूरी है। पूरी दुनिया आज योग को अपना रही है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा, "यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि पीएम मोदी के प्रयासों से दुनिया ने योग को स्वीकार किया है। आज 200 से अधिक देशों में योग का अभ्यास किया जा रहा है।"

PunjabKesari

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद है। भारत की योग पद्धति को इन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। मानव को स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत जरूरी है। सम्पूर्ण मानव जीवन को बेहतर बनाने का योग एक सही माध्यम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static