सम्राट कैबिनेट की पहली बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, विकसित होंगे 11 सैटेलाइट शहर

Thursday, Apr 23, 2026-11:32 AM (IST)

Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की पहली बैठक में बुधवार को कुल 22 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है, जिनमें राजधानी पटना समेत 11 प्रमुख शहरों के पास के इलाके में राज्य सरकार सैटेलाइट टॉउनशिप विकसित करने की योजना शामिल है। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई यह कैबिनेट बैठक करीब एक घंटे तक चली, जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए। कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि इन सभी टॉउनशिप के अपने अलग-अलग नाम होंगे। इससे संबंधित अधिसूचना नगर विकास एवं आवास विभाग के स्तर से जारी होने के साथ ही संबंधित शहरों के आसपास चिन्हित इलाकों में जमीन की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण एवं भूमि के विकास या भवनों के निर्माण पर रोक लग जाएगी। यह अधिसूचना विभाग के स्तर से जल्द जारी होने की संभावना है। यह रोक 2027 तक रहेगी।

PunjabKesari

इस मौके पर अपने-अपने विभागों से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी देने के लिए संबंधित विभागों के सचिव भी मौजूद थे। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने बताया कि पटना के पास विकसित होने वाले टॉउनशिप का नाम पाटलिपुत्रा होगा। इसी तरह सोनपुर के टॉउनशिप का नाम हरिहरनाथपुरम, गयाजी का मगध, पूर्णिया का पूर्णिया, छपरा का सारण, सीतामढ़ी का सीतापुरम, सहरसा का कोसी, मुंगेर का अंग, मुजफ्फरपुर का तिरहूत, भागलपुर का विक्रमशीला और दरभंगा के टॉउनशिप का नाम मिथिला रखा गया है। 

PunjabKesari

इससे संबंधित विभागीय अधिसूचना जारी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस शहर में तैयार होने वाले टॉउनशिप का क्या स्वरूप होगा। उन्होंने बताया कि इससे संबंधित अधिसूचना जारी होने के बाद इन सभी इलाकों में जमीन की खरीद-बिक्री या स्थानांतरण समेत अन्य सभी गतिविधि पर आगामी एक वर्ष के लिए रोक लग जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static