CM बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री से मिले सम्राट चौधरी, समृद्ध बिहार पर हुई चर्चा

Tuesday, Apr 21, 2026-05:39 PM (IST)

Samrat Choudhary News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद यह चौधरी की प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात है।  यह मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली, जिसमें 'विकसित भारत' की तर्ज पर 'समृद्ध बिहार' के रोडमैप पर लंबी चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'एक्स' पर कहा, ''बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।'' सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, जिससे राज्य में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव आया और भाजपा सहायक से राज्य सरकार का नेतृत्व करने की भूमिका में आ गई है। 

PunjabKesari

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस तरह उनके 20 साल के शासन का अंत हो गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static