विपक्ष पर जमकर बरसे सम्राट चौधरी, कहा- I.N.D.I.A गठबंधन ने तय किया है कि देश से सनातन को समाप्त करना है
Saturday, Sep 09, 2023-12:37 PM (IST)

मुजफ्फरपुर: एक कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। वहीं, इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।
इन लोगों को हिंदू समाज से बैर क्यों हैं?.. शाहनवाज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन के लोगों ने तय कर लिया हैं कि इस देश से सनातन को समाप्त करना है और मुंबई की बैठक में उन लोगों ने तय किया हैं। यही वजह है कि चाहे तमिलनाडु से आवाज उठी हो या बिहार से। वही, पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने टीका लगाने वाले बयान पर कांग्रेस, राजद और जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर राजद, जदयू और कांग्रेस को इतना हिंदू समाज से और सनातन से बैर क्यों हैं? ये बिहार जानना चाहता है।
टीका लगाकर घूमने वालों ने भारत को गुलाम बनायाः जगदानंद सिंह
बता दें कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा था कि टीका लगाकर घूमने वालों ने भारत को गुलाम बनाया। उन्होंने कहा कि भारत गुलाम किसके समय में हुआ, क्या उस समय कर्पूरी ठाकुर थे? लालू प्रसाद थे, राम मनोहर लोहिया थे। जगदानंद सिंह ने कहा था कि हिंदू- मुसलमान में भारत को बांटने से काम नहीं चलेगा। बना लो मंदिर और तोड़ तो मस्जिद..इससे भारत नहीं चलेगा।