मेडिकल हॉल के पीछे चल रहा था ''गंदा खेल'', कमरे का नजारा देख पुलिस के उड़े होश, आपत्तिजनक हालत में 8 गिरफ्तार
Wednesday, Apr 15, 2026-03:41 PM (IST)
Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले में महेशखूंट थाना पुलिस ने मेडिकल हॉल की आड़ में चल रहे देह व्यापार और नशे के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 महिलाओं समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप की खेप और बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी दबिश
दरअसल, महेशखूंट थाना को सूचना मिली थी कि यहां 'हरिओम मेडिकल हॉल' के नाम पर नशीली दवाओं की बिक्री और देह व्यापार का घिनौना खेल चल रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने बड़ी दबिश दी। एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे राजधाम के पूवारी टोला स्थित एक किराए के मकान पर छापेमारी की गई।
भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद
इस छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक और प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने 59 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप, 32,500 रुपए कैश और एक मोबाइल फोन, 50 पैकेट कंडोम (28 इस्तेमाल किए हुए), प्रेग्नेंसी टेस्ट किट और गर्भनिरोधक दवाएं बरामद की। इसके साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिमन्यु कुमार (राजधाम निवासी), किशोर यादव और राजकिशोर कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 5 महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें- बर्थडे पार्टी से लौट रहे 3 दोस्तों के साथ भयानक हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; मच गई चीख-पुकार
मुख्य आरोपी अभिमन्यु कुमार पर आरोप है कि वह किराए के कमरे उपलब्ध कराकर पूरा नेटवर्क चला रहा था। वह बाहर से महिलाओं और लड़कियों को बहला-फुसलाकर लाता था और उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेलता था। पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत महेशखूंट थाना में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

