कैमूर में सड़क हादसा: महाकुंभ से लौट रही यात्रियों से भरी पिकअप वैन की ट्रक से टक्कर, 12 लोग घायल;1की मौत

Monday, Feb 17, 2025-01:56 PM (IST)

Road Accident in Kaimur: कैमूर के मोहनिया में आज यानी 17 फरवरी सोमवार की सुबह ट्रक और पिकअप वैन के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट के पास की है। मृतक की पहचान गया जिले के शेरघाटी निवासी काशी सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी लोग महाकुंभ (Mahakumbh 2025) से गया जा रहे थे। इसी बीच मोहनिया चेक पोस्ट पार करने के बाद ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। वहीं इस घटना में पिकअप सवार 13 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। सभी लोग महाकुंभ से गया जा रहे थे। इसी दौैरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। 

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों से घटना की जानकारी ली। बता दें कि बाकी 12 घायल लोग खतरे से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static