LJP के बागियों की बड़ी घोषणा- 18 फरवरी को 3 दर्जन से अधिक नेता JDU में होंगे शामिल

2/17/2021 1:58:58 PM

 

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार दल बदल का खेल जारी है। लोजपा के बागियों ने सार्वजनिक घोषणा करते हुए कहा कि 18 फरवरी को पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता जदयू में शामिल होंगे। वहीं जदयू ने भी दावा करते हुए कहा कि लोजपा के 3 दर्जन से अधिक नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने जानकारी देते हुए कहा कि लोजपा के आंतरिक कलह और राष्ट्रीय अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराजगी के कारण 3 दर्जन से अधिक लोजपा के बागी जदयू में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को ये सभी बागी जदयू में शामिल होंगे। वहीं अरविंद निषाद ने कहा कि लोजपा के बागियों का जदयू में आना पार्टी के लिए शुभ संकेत है। लोजपा के बागियों ने ही सार्वजनिक रूप से जदयू में शामिल होने की घोषणा की है। साथ ही नीतीश कुमार के विकास में विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से चिराग पासवान के लिए बड़ा झटका है।

बता दें कि हाल ही में लोजपा के नवादा के सांसद चंदन सिंह की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से और भाकपा नेता कन्हैया कुमार की उनके करीबी मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की थी। इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static