सुधाकर सिंह के बयान पर गरमाई बिहार की सियासत तो वैशाली में CM नीतीश पर बरसे JP नड्डा, पढ़ें Top 10 News

1/4/2023 6:19:37 AM

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सुधाकर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर सोमवार को विवाद खड़ा कर दिया। उनकी टिप्पणी पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। जहां उपेन्द्र कुशवाहा ने उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई, वहीं मांझी ने सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं जेपी नड्डा ने लोकसभा क्षेत्र वैशाली में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार की जनता को धोखा दिया है। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें...

सुधाकर सिंह के बयान के बाद कुशवाहा की तेजस्वी को चेतावनी
पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के लगातार सरकार विरोधी बयान के बाद जदयू पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है। उपेंद्र कुशवाहा ने फेसबुक पर तेजस्वी यादव को टैग कर लिखा, तेजस्वी जी, अपने विधायक को समझाइए। 


Sudhakar Singh के बयान पर सियासतः मांझी ने RJD से की कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता व राज्य के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर सोमवार को विवाद खड़ा कर दिया। उनकी टिप्पणी पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। जहां जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई, वहीं जीतन राम मांझी ने सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

वैशाली में CM नीतीश पर बरसे JP नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा क्षेत्र वैशाली के पेरू हाई स्कूल में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार की जनता को धोखा दिया है। प्रजातांत्रिक तरीके से इसका जवाब दिया जाएगा।

पटना एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसाः पक्षी से टकराई GoAir की Flight
बिहार के पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया है। दरअसल,  गोएयर की फ्लाइट एक पक्षी से टकरा गई। वहीं चालक ने किसी तरीके से हालात को संभाला और 150 से ज्यादा यात्री सवार फ्लाइट को लैंड कराया गया।

सुधाकर सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा को लिखा पत्र
बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और आरजेडी के विधायक सुधाकर सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा को पत्र लिखा है। दरअसल, बीते सोमवार को उपेंद्र कुशवाहा ने सुधाकर सिंह को लेकर आपत्ति दर्ज की थी। उन्होंने  फेसबुक पर तेजस्वी यादव को टैग कर लिखा था कि अपने विधायक को समझाइए। वहीं इसके बाद सुधाकर सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा को पत्र लिखा है। 

‘भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होगी JDU की उत्तर प्रदेश इकाई
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में हो रही ‘‘भारत जोड़ो यात्रा'' के उत्तर प्रदेश पहुंचने पर जनता दल (यूनाइटेड) के नेता इसमें शामिल होंगे। जद (यू) के प्रवक्ता के सी त्यागी ने कहा कि तीन जनवरी को जब यह यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी, तो पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल इसमें शामिल होंगे। 

लालू और नीतीश के बीच शह-मात का खेल शुरू, RJD अध्यक्ष के इशारे पर बोल रहे सुधाकर सिंहः सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि साल की शुरुआत के साथ लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच शह-मात का खेल शुरू हो गया। मोदी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि लालू प्रसाद यादव के इशारे पर ही पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए ‘शिखंडी' और 'नाइट गार्ड' जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तीन बार लालू प्रसाद यादव को धोखा दिया है और अब दोनों एक-दूसरे पर भरोसा नहीं करते हैं।

Sudhakar Singh का कुशवाहा पर पलटवार
बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के खिलाफ टिप्पणी के बाद सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सुधाकर सिंह ने जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह हमारे लिए प्रेरणा स्रोत नेता है और हमारे जैसे नौजवान को उनसे सीखना चाहिए। 

बिहार जहरीली शराबकांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि बिहार में पिछले महीने हुई जहरीली शराब त्रासदी की विशेष जांच दल (एसआईटी) से स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग से संबंधित याचिका पर नौ जनवरी को सुनवाई होगी। सारण जिले में हुई त्रासदी में अवैध शराब के सेवन से कम से कम 30 लोगों की जान चली गई थी। याचिका में पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा देने के लिए राज्य सरकार को निर्देश दिए जाने का भी आग्रह किया गया है। 

4 जनवरी से "समाधान यात्रा" पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानि 4 जनवरी से "समाधान यात्रा" निकालने वाले हैं। यात्रा की शुरुआत बेतिया से होगी। इस यात्रा को लेकर 04.01.2023 से 07.02.2023 तक कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए हैं। इस संबंध में कैबिनेट सचिवालय ने पत्र जारी कर दिया है। इस यात्रा में सामान्य दैनिक कार्यक्रम निम्न प्रकार होंगे-


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static