इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने थामा चिराग की पार्टी का हाथ तो हिंसा मामले पर JDU-BJP आमने सामने, पढ़ें बिहार की 10 बड़ी खबरें

4/4/2023 6:17:27 PM

पटनाः बिहार की राजनीति में भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह ने एंट्री ले ली है। 71 नॉर्थ एवेन्यू नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम में सीमा सिंह ने ख़ुद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं बिहार के सासाराम और नालंदा हिंसा मामले को लेकर बिहार विधानपरिषद में जदयू और भाजपा नेताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

अब इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने थामा चिराग पासवान की पार्टी का हाथ
बिहार की राजनीति में भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह ने एंट्री ले ली है। 71 नॉर्थ एवेन्यू नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम में सीमा सिंह ने ख़ुद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Bihar Violence: हिंसा मामले पर JDU-BJP आमने सामने
बिहार के सासाराम और नालंदा हिंसा मामले को लेकर दोनों सदनों में हंगामा हुआ। बिहार विधानपरिषद में जदयू और भाजपा नेताओं के बीच भी जमकर हंगामा हुआ। 

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले- 2024 में सभी लोग मिलकर करें मोदी सरकार की विदाई
पटना में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में सत्याग्रह को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास समेत कई नेता शामिल हुए। 

पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए और 15 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाए सरकार: सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य सरकार पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए जल्द 15 एकड़ अतिरिक्त भूमि उपलब्ध करवाए, ताकि प्रदेश को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक और हवाई अड्डे की सौगात केंद्र सरकार दे पाए।

महावीर जयंती के अवसर CM नीतीश ने राज्यवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महावीर जयंती पर भगवान महावीर को नमन करते हुए राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

बरारी के पूर्व विधायक नीरज कुमार के असामयिक निधन पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार के बरारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नीरज कुमार के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

Bihar Violence: नालंदा और सासाराम में अब तक 173 लोग गिरफ्तार
बिहार पुलिस ने रामनवमी जुलूस के दौरान नालंदा जिले के बिहारशरीफ और रोहतास जिले के सासाराम में भड़के सांप्रदायिक तनाव के मामले में अब तक 173 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

सासाराम-बिहार शरीफ के अलावा भी कुछ अन्य स्थानों पर हुए दंगे
बिहार सरकार ने सोमवार को विधान परिषद में बताया कि सासाराम और बिहारशरीफ शहरों के अलावा रामनवमी उत्सव के आसपास कुछ अन्य स्थानों से भी साम्प्रदायिक अशांति की खबरें मिली हैं।

CM के 'लाल किले' वाले इफ्तार पर गरमाई सियासत
पोस्टर के बहाने एकबार फिर बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम की उम्मीदवारी की आवाज़ उठने लगी है। मौका था रमजान के इफ्तार पार्टी का और वहां लगाए गए पोस्टर में लाल किले पर सियासत भी शुरू हो गई हैं।

"बिहार में भाईचारे को कायम रखने में सफल नहीं हुए Nitish"
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान आज पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सासाराम, नालंदा में हुई हिंसा पर कहा कि" बिहार में भाईचारे को नीतीश कुमार कायम रखने में सफल नहीं हुए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static