3 बच्चों के बाप की शर्मनाक करतूत, 13 साल की किशोरी को झोपड़ी में ले जाकर किया दुष्कर्म

Monday, Nov 01, 2021-03:56 PM (IST)

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों के बाप ने 13 साल की किशोरी को झोपड़ी में ले जाकर उसके हाथ-पांव बांधे और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की मां का कहना है कि उसकी नाबालिग पुत्री 28 अक्टूबर की शाम को शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पड़ोसी सूरज उसे गंगा किनारे बनी झोपड़ी में ले गया और उसके हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी।

वहीं जब किशोरी ने घर आकर घटना की जानकारी दी तो परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत दर्जा करवाई। पीड़िता की मां का आरोप है कि पुलिस ने पहले आरोपी को पकड़ा और पिर दूसरे दिन बांड पर छोड़ दिया। वहीं जब परिजनों ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी को दोबारा गिरफ्तार किया गया। पीड़िता और परिजन इंसाफ की मांग को लेकर थाने में बैठे हैं। उन्होंने पुलिस पर अभियुक्त को बचाने का आरोप लगाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static