Rajgir Asia Cup Hockey 2025:वैशाली से भोजपुर तक ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों का बढ़ा हौसला

Monday, Aug 18, 2025-09:38 PM (IST)

पटना:बिहार में पहली बार 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर में होने वाली हीरो एशिया कप 2025 बिहार के आधिकारिक शुभंकर और ट्रॉफी के अनावरण के बाद 17 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर ट्रॉफी गौरव यात्रा का शुभारंभ किया था। 

PunjabKesari
हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से शुरू होने वाली ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा,असम और झारखंड राज्यों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

17 अगस्त को पटना के मरीन ड्राइव, गांधी मैदान और पटना सिटी गुरुद्वारा की यात्रा के बाद आज सुबह वैशाली, मुजफ्फरपुर,भोजपुर और बक्सर के लिए ट्रॉफी गौरव यात्रा निकल गयी। 

PunjabKesari

वैशाली पहुंचने पर ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। एन एन कॉलेज सिंघरा महुआ में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने फूल माला के साथ ट्रॉफी और यात्रा में गए खिलाडियों का भव्य स्वागत किया। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के साथ खेल पदाधिकारी राकेश कुमार, एसडीओ महुआ किसलय कुशवाहा, डीएसपी संदीप कुमार, डीपीओ संतोष कुमार, रवींद्र कुमार शाह और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और खिलाड़ी भी उपस्थित रहे। सभी ने खेल के रंग बिहार के संग नारे के साथ सभी को प्रोत्साहित किया। 

PunjabKesari

यात्रा के भोजपुर पहुंचने पर जिला खेल कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम, हॉकी संघ के सचिव रतन कुमार ,क्रिकेट संघ भोजपुर के विजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार, आशीष कुमार मिश्रा और विजय कुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्थानीय लोगों ने ट्रॉफी गौरव यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। 

PunjabKesari

ट्रॉफी गौरव यात्रा जिस जिले में भी जा रही है उसका भव्य स्वागत किया जा रहा है और युवाओं और खिलाड़ियों का खेल के प्रति उत्साह देखने लायक है। बिहार के सभी ज़िलों से होती हुई ट्रॉफी गौरव यात्रा 29 अगस्त तक राजगीर पहुंच जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static