राबड़ी देवी ने खास अंदाज में मनाया लालू यादव का जन्मदिन, पौधारोपण कर पति को दी बधाई
6/11/2022 1:04:48 PM
पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच लालू यादव की धर्म पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने खास अंदाज में पति का जन्मदिन मनाया है। उन्होंने इस मौके पर पौधारोपण कर लालू यादव को बधाई दी। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं।
परम पूजनीय लालू जी के जन्मदिवस पर पौधारोपण कर बधाई दी। pic.twitter.com/Cn0Ovf103z
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) June 11, 2022
बता दें कि राजद आज का दिन सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में मना रहा है। पार्टी कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस मौके पर 75 किलों के लड्डू का केक काटा गया। इस कार्यक्रम में लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव एवं तेजप्रताप यादव भी पहुंचे।