नीतीश ने यूपीएससी परीक्षा में टॉप करने पर शुभम कुमार को बधाई दी

Saturday, Sep 25, 2021-10:22 AM (IST)

पटना, 24 सितंबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा में राज्य के शुभम कुमार के शीर्ष रैंक हासिल करने पर प्रसन्नता जाहिर की।

कटिहार जिले के निवासी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बंबई के पूर्व छात्र शुभम कुमार ने पहली बार 2019 में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उस समय उन्होंने 290वां रैंक हासिल किया था और उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) आवंटित हुआ था। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात शुभम ने प्रतिष्ठित परीक्षा में अपने दूसरे प्रयास में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने पर बिहार के शुभम कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है।’’
मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास आयुक्त, 1987 बैच के आईएएस अधिकारी आमिर सुबहानी का भी जिक्र किया जिन्होंने पूर्व में परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Related News

static