​डिप्टी CM विजय सिन्हा ने कहा- जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है, वे तीसरी बार शपथ लेने जा रहे

Thursday, Jun 06, 2024-01:15 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आ चुके हैं। इसमें बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को 294 सीटें मिली हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 232 सीटें मिली है। 292 सीटों के साथ एनडीए को बहुमत मिल गया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी हफ्ते के आखिर में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे। वहीं, चुनाव परिणाम पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने बड़ा बयान दिया है।

'जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला'
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है, तीसरी बार वह शपथ लेने जा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पूरे देश के अंदर प्रतिपक्ष के लोगों ने जो भ्रम फैलाया था, संविधान के बारे में गलत बयान बाजी करके, संविधान को अपमानित करके, उसके बाद भी देश की जनता ने जनादेश प्रधानमंत्री को दिया है। सारे देश के लोगों के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि चोर मचाए शोर.. विपक्ष के नेताओं ने संविधान को खत्म करने की साजिश का अफवाह फैला कर जनता में भ्रम पैदा किया है। 

'सत्य कभी पराजित नहीं होगा'
सीटों के लॉस पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कई पहलू है। नकारात्मक वातावरण बहुत तेजी से फैलता है और​ सकारात्मक वातावरण को पहुंचने में समय लगता है, लेकिन सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं और सत्य कभी पराजित नहीं होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static