पीएम किसान 21वीं किस्त:इन किसानों को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त, जानें क्या है वजह

Saturday, Nov 01, 2025-08:02 AM (IST)

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर के किसान (PM Kisan Beneficiaries) अब भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त (21st Installment) का इंतजार कर रहे हैं। त्योहारों के सीजन में किसानों को उम्मीद थी कि दीवाली से पहले ₹2,000 की राशि उनके बैंक खातों में पहुंच जाएगी, लेकिन अभी तक अधिकतर किसानों के खातों में यह रकम नहीं आई है।

इन राज्यों को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त

सूत्रों के अनुसार, इस बार पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के किसानों को 21वीं किस्त की राशि नहीं दी जाएगी।
दरअसल, इन राज्यों में कुछ महीने पहले भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा (Natural Disaster) के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ था। सरकार ने राहत के तौर पर इन राज्यों को 21वीं किस्त की राशि पहले ही जारी कर दी थी। इसलिए अब जब केंद्र सरकार बाकी राज्यों के किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर करेगी, तब इन चार राज्यों के किसानों को कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं मिलेगा।

अब मिलेगी सीधी 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment)

पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के किसान अब अगली यानी 22वीं किस्त का इंतजार करेंगे। इन राज्यों के पात्र किसानों को 21वीं किस्त पहले ही मिल चुकी है, इसलिए अगली बार वे सीधे 22वीं किस्त के लाभार्थी होंगे। वहीं, बाकी राज्यों के किसान अब भी 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 PM Kisan की अगली किस्त कब आएगी? (PM Kisan Next Installment Date)

कई किसानों के मन में यह सवाल है कि आखिर 21वीं किस्त कब जारी होगी?
माना जा रहा है कि सरकार इस राशि को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ट्रांसफर कर सकती है, ताकि किसानों को राहत मिले।
हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, इसलिए किसानों को सरकारी घोषणा का इंतजार करना होगा।

ऐसे चेक करें PM Kisan 21st Installment का Status

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में है या नहीं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें ...

  •  PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  •  होमपेज पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  •  अब ‘Beneficiary List’ का चयन करें।
  •  अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव भरें।
  •  ‘Get Report’ पर क्लिक करें।
  •  रिपोर्ट खुलने के बाद अपने नाम की जांच करें।

 अगर आपका नाम सूची में नहीं दिख रहा है, तो अपने ई-केवाईसी (e-KYC) और आधार लिंकिंग की स्थिति अवश्य जांच लें।

 किसानों के लिए सरकार का संदेश

कृषि मंत्रालय के अनुसार, PM Kisan Scheme के तहत राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। सरकार का उद्देश्य है कि देश के सभी पात्र किसानों तक योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static