पटना में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे को फांसी के फंदे से लटकता देख मां ने भी तोड़ा दम; जानें क्या है पूरा मामला

Saturday, Jan 03, 2026-01:04 PM (IST)

पटना: बिहार के पटना से दिल को झकझोर कर देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां एक घरेलू कलह के चलते एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। वहीं बेटे को भी फांसी के फंदे से लटका देख मां को गहरा सदमा लगा। जिससे मां को हार्ट अटैक आ गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गर्दनीबाग थाना इलाके के दमरिया की है। मृतक शख्स की पहचान दमरिया निवासी छोटू मियां के पुत्र मोहम्मद वाजिद के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि मोहम्मद वाजिद का छोटा भाई नशे का आदी है। वह अपने छोटे भाई की गलत आदतों की वजह से परेशान रहता था। जिस कारण तनाव के चलते मोहम्मद वाजिद ने खौफनाक कदम उठा लिया। वहीं बेटे को फांसी के फंदे पर लटका देख मां ने सदमे से खुद भी दम तोड़ दिया। वहीं इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं जब छोटू मियां सूचना मिलने पर काम से घर लौटे तो मां-बेटे दोनों के शव देखकर रोने बिलखने लगे। नशे के लत ने पूरे परिवार को उजाड़ कर रख दिया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static