पारस गुट ने 7 राज्यों में की प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति, प्रिंस राज को मिली बिहार LJP की कमान

7/15/2021 6:03:09 PM

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) पर दावेदारी के लिए चाचा-भतीजा में छिड़ी जंग के बीच गुरुवार को पारस गुट ने सात राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है।

लोजपा पारस गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सांसद प्रिंस राज को बिहार लोजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह उन्होंने विकास रंजन उफर् पप्पू सिंह को झारखंड, ललित नारायण चौधरी को उत्तर प्रदेश, रवि गरुड़ को महाराष्ट्र, डॉ. वीरेंद्र कुमार वैंग को ओडिशा, रूपमकर को त्रिपुरा और अमित नरेश राठी को दादर नगर हवेली एंड दमन दीव का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

पारस ने इसके साथ ही प्रकाश सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों को अविलम्ब राज्य, जिला, प्रखंड और पंचायत कमेटी का गठन कर केंद्रीय कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि लोजपा के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के पुत्र और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान का अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ पार्टी पर कब्जे को लेकर जंग छिड़ी हुई है।

लोजपा के छह में से पांच सांसदों ने 13 जून को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को सभी पदों से हटा दिया और पारस को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा संसदीय दल का नेता चुन लिया। वहीं, दूसरी ओर चिराग पासवान ने पांचों सांसदों को पार्टी से निष्कासित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष और चुनाव आयोग के समक्ष दावा किया है कि बगावत करने वालों को दल से निष्कासित कर दिया गया है और पार्टी के अधिकांश पदाधिकारी उनके साथ हैं तथा वह अभी भी लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static