Dularchand Yadav Murder: मोकामा में दुलारचंद की हत्या पर बोले पप्पू यादव, कहा- और कितने यादवों की बलि.....
Friday, Oct 31, 2025-09:17 AM (IST)
Dularchand Yadav Murder Mokama: बिहार की राजधानी पटना से करीब 100 किलोमीटर दूर मोकामा में बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार के दौरान हुई झड़प में जन सुराज पार्टी के स्थानीय उम्मीदवार के समर्थक और गैंगस्टर से नेता बने दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि "पुटूस यादव के बाद अब दुलारचंद यादव जी...क्या भूलेगा मोकामा?
दुलारचंद के परिवार से मिले पप्पू यादव
पप्पू यादव ने आगे कहा कि NDA की सरकार में और कितने यादवों की बलि मोकामा में होगी? क्या ये राक्षस राज दिल्ली की मीडिया को नहीं दिखाता? दुलारचंद यादव जी के परिवार के गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। क्या बिहार को फिर से चुनावी हिंसा में सत्ता पक्ष ने जान बूझ कर धकेल दिया है?
बता दें कि मोकामा सीट पर जनता दल (यू) के कद्दावर नेता अनंत सिंह और राजद की वीणा देवी मैदान में हैं। मोकामा में छह नवंबर को मतदान होगा।

