बिहार में 10 चरणों में होंगे Panchayat Chunav, देखिए कौन से चरण में किस जिले में होगा चुनाव

3/5/2021 4:11:16 PM

 

पटनाः बिहार में 10 मार्च को राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का विधिवत ऐलान किया जा सकता है। आयोग ने इससे पहले जिलों को चुनाव तैयारियों से संबंधित विधिवत कार्यक्रम तय कर भेज दिया है। वहीं बाढ़ प्रभावित प्रमंडलों में प्रथम से मध्य चरण के बीच पंचायत चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को 10 चरणों में प्रमंडलवार चुनाव संपन्न करवाने की सूची भेज दी है। आयोग ने प्रत्येक चरण में प्रमंडल के एक जिले में चुनाव करवाएगा। नौंवें और दसवें चरण में एक से अधिक जिलों में चुनाव करवाने का कार्यक्रम तय किया है।

देखिए कौन से चरण में किस जिले में होगा चुनावः-
प्रथम चरण
में दरभंगा, कोसी और पूर्णिया प्रमंडल में चुनाव होगा। इसके तहत मधुबनी, सुपौल और अररिया जिले में आयोग चुनाव करवाएगा।
दूसरे चरण में दरभंगा, कोसी, पूर्णिया और तिरहुत प्रमंडल को लिया गया है। इसके तहत दरभंगा और मधेपुरा जिले में आयोग चुनाव करवाएगा।
तीसरे चरण में दरभंगा, कोसी, पूर्णिया, तिरहुत और मुंगेर प्रमंडल के समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया, शिवहर और शेखपुरा जिले को लिया गया है।
चौथे चरण में तिरहुत, पूर्णिया, मुंगेर प्रमंडल के पूर्वी चंपारण, कटिहार और बेगूसराय जिले में मतदान होगा।
पांचवें चरण में तिरहुत, मुंगेर और सारण प्रमंडल के मुजफ्फरपुर, खगडिय़ा और सारण जिले में चुनाव आयोग करवाएगा।
छठे चरण में तिरहुत, सारण और पटना और मगध प्रमंडल के पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, नालंदा और जहानाबाद जिले में चुनाव होगा।
सातवें चरण में तिरहुत, सारण, भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल के वैशाली, सिवान, भागलपुर और लखीसराय जिले में चुनाव होगा।
आठवें चरण में पटना, मुंगेर, मगध और भागलपुर प्रमंडल के पटना, मुंगेर, नवादा और बांका जिले में आयोग चुनाव करवाएगा।
नौंवें चरण में मुंगेर, पटना, मगध के जमुई, भोजपुर, गया और बक्सर जिले में मतदान होगा।
दसवें और अंतिम चरण में मगध, पटना प्रमंडल के औरंगाबाद, रोहतास, अरवल और कैमूर जिले में चुनाव करवाया जाएगा।

बता दें कि बिहार पंचायत चुनाव-2021 के नतीजे 2 दिन के भीतर आ जाएंगे। बिहार में इस बार पंचायत चुनाव मल्टी पोस्ट इवीएम करवाया जाएगा। चुनाव में 15 हजार इवीएम का चरणवार इस्तेमाल होगा। बिहार में फिलहाल 534 प्रखंड, 38 जिला परिषद और 8087 पंचायतों में चुनाव करवाने की तैयारी चुनाव आयोग ने किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static