दरभंगा में 183 लीटर से अधिक देसी शराब बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

Monday, Aug 31, 2026-05:50 PM (IST)

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 183 लीटर से अधिक देसी शराब बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सूचना के आधार पर घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के नारी गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान 130.5 लीटर नेपाली देसी शराब एवं तीन लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। मौके से भगवान नारी गांव निवासी रंजीत महतो को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 49.5 लीटर नेपाली में बनी देसी शराब सोफिया बरामद की गई तथा भगवान दास मुहल्ला निवासी सीताराम साहू को गिरफ्तार किया गया। 

सूत्रों ने बताया कि नगर थाना कांड संख्या 191/26 में मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के प्राथमिकी अभियुक्त मब्बी थाना क्षेत्र के मनियारी तेलिया पोखर निवासी प्रमोद कुमार यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static