फांसी के फंदे पर लटकने से पहले आर्केस्ट्रा गर्ल ने जारी किया इमोशनल वीडियो, कहा- लड़कियां गलत नहीं होती हैं...
Sunday, Dec 04, 2022-01:25 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार की राजधानी पटना में एक आर्केस्ट्रा गर्ल ने फांसी के फंदे पर लटकने से पहले एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह रोते हुए कह रही है कि लड़कियां गलत नहीं होती हैं, उसे जबरदस्ती बनाया जाता है। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि पंजाब केसरी नहीं करता है।
जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो सोनपुर के थियेटर में काम करने वाली ऑर्केस्ट्रा गर्ल का है। इस 4 मिनट 2 सेकंड के वीडियो में युवती बहुत ज्यादा रो रही है। वह पंखे में दुपट्टे से फांसी का फंदा बांध रखी है। उसे बार-बार दिखाते हुए कह रही कि लड़कियां गलत नहीं होती है, उसे जबरदस्ती गलत बनाया जाता है।
वहीं युवती आगे कहती है कि मुझे सब ने धोखा दिया। ऐसा क्यों बनाया मुझे. क्यों हुआ मेरे साथ ऐसा। जब लोग जिंदगी बना नहीं सकते तो क्यों बर्बाद करते हैं। लड़की को इंसाफ क्यों नहीं दिया जाता है। वह लड़की है इसलिए इंसाफ नहीं मिलता है। मेरा सब कुछ छीन गया, लोगों ने मुझे बीच रास्ते में छोड़ दिया। बता दें कि यह वीडियो युवती ने इंस्टाग्राम से जारी किया है। वहीं अब यह वीडयो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।