गया में बैरक की छत से लटका मिला ASI का शव, मचा हड़कंप; बहन ने जताई हत्या की आशंका

Monday, Sep 01, 2025-11:07 AM (IST)

Gaya ji News: बिहार के गया जिले में रविवार को एक 50 वर्षीय सहायक उप-निरीक्षक का शव बैरक की छत से लटकता मिला, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि मृत सहायक उप निरीक्षक की पहचान सारण राजेश कुमार सिंह के रूप में हुई है जो गयाजी जिले के रहने वाले थे। गयाजी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने कहा, ‘‘सिंह बिहार सैन्य पुलिस में तैनात एक सहायक उप निरीक्षक थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है।'' 

राजेश सिंह की बहन द्वारा किसी गड़बड़ी की आशंका जताए जाने की खबरों पर अधिकारी ने कहा, ‘‘परिवार के किसी भी सदस्य से लिखित शिकायत मिलने पर जांच के आदेश दिए जाएंगे।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static