स्व. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा जी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा का किया लोकार्पण, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Friday, Nov 10, 2023-04:14 PM (IST)

पटना: स्व. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा जी की जयंती के अवसर पर राधिका सिन्हा इंस्टीच्यूट एवं सच्चिदानंद सिन्हा लाइब्रेरी परिसर में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर स्व. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा जी की आदमकद प्रतिमा का राधिका सिन्हा इंस्टीच्यूट एवं सच्चिदानंद सिन्हा लाइब्रेरी परिसर में लोकार्पण किया और स्व. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद रवीन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधान पार्षद हरेन्द्र प्रताप, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static