सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को नमन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Thursday, Jun 05, 2025-06:10 PM (IST)

पटना:आज सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस के अवसर पर गॉधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थित गोलम्बर में स्थापित महान क्रान्तिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं सम्पूर्ण क्रांति के महानायक लोकनायक स्व० जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकनायक स्व० जयप्रकाश नारायण जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया तथा उनके बताये आदर्शों को याद किया।
PunjabKesari 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व राज्य सभा सांसद अहमद अशफाक करीम, बिहार विधान परिषद के पूर्व उप सभापति सलीम परवेज, पूर्व विधायक ऊषा विद्यार्थी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, जे०पी० सेनानीगण सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी लोकनायक स्व० जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित जे०पी० सेनानियों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा। इस अवसर पर बिहार गीत का गायन किया गया तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन एवं आरती पूजन की गयी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static